Ganesh chaturthi 2023
गणेश चतुर्थी को बप्पा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है । गणेश उत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी के साथ आरंभ होता है जिसका अंत गणेश विसर्जन के साथ अनंत चतुर्दशी को होता है । इस वर्ष गणेश चतुर्थी की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है वहीं इसका समापन 28 सितंबर 2023 अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाएगा ।

December 5th, 2023
सनातन धर्म में गणेश जी मुख्य देवी- देवताओं में से एक हैं । किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है । इसलिए इन्हें प्रथम पूज्य देव भी कहा जाता है । भगवान गणेश जी पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं । प्रति वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गाजे बाजे के साथ घर- घर में गणपति जी की स्थापना शुरू हो जाती है । 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है । लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उत्सव 10 दिनों तक ही क्यों चलता है । आइए जानते हैं इसका कारण ।

मिलती हैं कई कथाएं
गणेश उत्सव मनाने के पीछे कई कथाएं प्रचलित है । माना जाता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही गणेश जी का जन्म हुआ था । इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है । वहीं दूसरी ओर 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाने के पीछे यह कथा मिलती है कि वेद- व्यास जी ने गणेश भगवान से महाभारत ग्रंथ लिखने की प्रार्थना की तो गणपति जी 10 दिनों तक बिना रुके महाभारत लिखते रहे ।
जब वेद- व्यास जी ने देखा तो पाया कि गणेश जी का तापमान बहुत बढ़ा हुआ है और 10वें दिन उन्हें नदी में स्नान करवाया । तभी से गणेश चतुर्थी की शुरुआत मानी जाती है । कितने दिन में कर सकते हैं विसर्जन गणेशोत्सव 10 दिनों तक मनाने की परंपरा है । अनंत चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है । लेकिन आप चाहें तो एक दिन और डेढ़ दिन से लेकर तीन, पांच, सात या 10 दिनों तक के लिए बप्पा को घर ला सकते हैं । इसका भी उतना ही शुभ फल प्राप्त होता है जितना कि अनंत चतुर्थी के दिन बप्पा का विसर्जन करने से मिलता है ।
1 thought on “Ganesh Chaturthi 2023: क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी?”